दो महिलाओं को ट्रक ने टक्कर दौरान मौके पर ही मौत

जालंधर, एक्टिवा सवार दो महिलाओं को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दो महिलाएं एक्टिवा पर चौगिट्टी चौंकी से पीएपी की ओर जा रही थी कि अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान अनिता शर्मा तथा अमरजीत कौर वासी मोहन विहार के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर भी हादसा हुआ था, जिसमें हंडई कंपनी में काम करने वाली एक लड़की की मौत हो गई थी जबकि उसकी सहेली की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *