देश की राजधानी के एक रेस्टोरेंट में महिला को इसलिए एंट्री नहीं मिली क्योंकि उसने साड़ी पहनी थी

NEW DELHI : देश की राजधानी के पॉश इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में एक महिला को इसलिए एंट्री नहीं मिली क्योंकि उसने साड़ी पहनी हुई थी। इस घटना की एक छोटी से क्लिप ट्विटर पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें महिला रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से ड्रेस कोड के बारे में पूछती है और रेस्टोरेंट के कर्माचारियों को लिखित में यह देने को कहती है कि आप लिख कर दे कि यहां साड़ी में एंट्री नहीं है। महिला को इस वीडियो मे साफ तौर पर सुना जा सकता है वह रेस्टोरेंट के कर्माचरियों से पूछती है कि मुझे दिखाओ कि साड़ी पहनकर यहां आने की अनुमति नहीं है। इसका जवाब देते हुए रेस्टोरेंट की एक महिला कर्मचारी कहती है कि साड़ी स्मार्ट केजुएल ड्रेस के अंदर नहीं आती है। बताया जाता है कि उक्त महिला पूर्व पत्रकार है। उक्त महिला अनीता ने कहा, “हमने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए खेल गांव के एक्विला नाम के एक रेस्तरां में एक टेबल बुक किया था, लेकिन उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया क्योंकि मैंने एक साड़ी पहन रखी थी, जिसे वे नहीं मानते। एक स्मार्ट आकस्मिक”।
उसने कहा कि उसकी बेटी द्वारा अपनी माँ को अंदर जाने देने के फैसले का विरोध करने के बाद भी, रेस्तरां के कर्मचारियों ने कहा कि वे उसे केवल अनुमति देंगे, उसकी माँ को नहीं क्योंकि उसने साड़ी पहनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *