एयर होस्टेस का बड़ा खुलासा : मशहूर फुटबॉलर ने flight में बनाए थे संबंध

LOMDON : ब्रिटेन के एक मशहूर फुटबॉलर के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार ये खुलासा एयर होस्टेस ने किया है। एयर होस्टेस ने बताया कि एक बार फ्लाइट में ब्रिटेन के मशहूर फुटबॉलर संबंध बनाते हुए पाये गए थे। एयर होस्टेस ने फ्लाइट में फुटबॉलर के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है। हालांकि, उसने बताया कि कैसे जब वो फुटबॉलर के केबिन में दाखिल हो रही थी, तब उसे रोक दिया गया।
जानकारी के अनुसार इस एयर होस्टेस का नाम लोरी है। लोरी ने कई दशकों तक निजी जेट पर बतौर एयर होस्टेस काम किया है। उसने मीडिया को बताया कि उसे ब्रिटेन के मशहूर फुटबॉलर द्वारा फ्लाइट में संबंध बनाने के बारे में पता है। फुटबॉलर के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए लोरी ने कहा, उसने मुझसे अपनी पैंट बदलने के बारे में पूछा था। वहीं दूसरी मुलाकात में, फुटबॉलर अपनी पत्नी के साथ था और न्यूयॉर्क में नाइट आउट के बाद जेट से लंदन जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, जब विमान हवा में था, लोरी फुटबॉलर के केबिन में प्रवेश करने वाली थी, लेकिन तभी एक सहकर्मी ने उसे रोक दिया। उसने कहा- “वे सेक्स कर रहे हैं।” इसको लेकर लोरी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह व्यक्तिगत रूप से गलत है, क्योंकि वे लाखों डॉलर का भुगतान करते हैं। अगर मैं भी इतना खर्च कर रही होती तो मैं भी अपने पति के साथ एन्जॉय करती.” हालांकि, घटना के बाद लोरी ने फुटबॉलर का नाम बताने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि ये नियमों के खिलाफ है। बताया गया कि कोई भी पेमेंट देकर ऐसे प्राइवेट जेट में एन्जॉय कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *