डिवीजन दो की पुलिस ने अवैध शराब समेत एक को किया गिरफ्तार

जालंधर पुलिस बुरे अंसरों के लिए चलाई गई विशेष मुहिम को सुचारू रूप से जारी रखते हुए सुहेल मीर आईपीएस- एडीसीपी व सुखदीप सिंह एसीपी सेंट्रल कि हिदायतों पर इंस्पेक्टर अजायब सिंह मुख्य अफसर थाना डिवीजन-2 की निगरानी में अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है एसआई बलविंदर कुमार पुलिस पार्टी समेत गश्त के संबंध में मोहल्ला बाग बाहरिया मे मौजूद थे तभी एक व्यक्ति बिना नंबर वाली स्कूटरी( हीरो मेस्ट्रो ) रंग सफेद पर सवार होकर जिसके पैरों के पास एक प्लास्टिक का बोरा रखा हुआ था अचानक पुलिस को खड़े देख कर स्कूटरी को मोड़ने लगा तभी स्कूटरी बंद हो गई फिर वह व्यक्ति प्लास्टिक का बोरा उठाकर पैदल ही भागने लगा तो ऐसा ही बलविंदर कुमार ने साथियों की सहायता से उस व्यक्ति को काबू कर लिया नाम पूछने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम लव कुमार पुत्र महेंद्र निवासी मकान नं : 625 बाग बाहरिया कपूरथला रोड जालंधर बताया पुलिस द्वारा जब बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें से 18 बोतल शराब मारका 999 पावर स्टार फाइन व्हिस्की (फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओन्ली) बरामद हुई  पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को काबू कर थाना डिवीजन नं: 2 में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *