डिप्टी कमिश्नर ने अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने का आह्वान किया

जालंधर, डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने कहा है कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंजाब और पंजाब सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल agrimachinerypb.com के माध्यम से सरफेस सीडर मशीनें सब्सिडी पर उपलब्ध कराने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इस संबंध में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2023 है, जिसके तहत जालंधर जिले में 200 मशीनें सब्सिडी पर दी जाएंगी।

उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि आवेदन करने के लिए किसान कृषि डायरेक्टर द्वारा समाचार पत्रों में दिये गये विज्ञापन में दिये गये बारकोड को भी स्कैन कर सकते है।इसके अलावा ब्लॉक या प्रधान कृषि कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

योजना के तहत सरफेस सीडर पर सब्सिडी की अधिकतम दर 40,000 रुपये प्रति व्यक्तिगत किसान और 64,000 रुपये प्रति कस्टम हायरिंग सेंटर होगी।

सब्सिडी का लाभ उठाने के इच्छुक किसान 10 सितंबर, 2023 को शाम 5:00 बजे या उससे पहले ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।उन्होंने कृषि विभाग को किसानों को इस योजना के लाभ के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया, जिसके लिए ग्रामीण स्तर पर सेमिनार और जागरूकता कैंप लगाने के आदेश दिये गये है।

अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर या जिला कृषि अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है । इसके इलावा किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1800 180 1551 पर भी कृषि संबंधी सलाह ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *