जालंधर,(विशाल)-सोढल फाटक में बाईक सवार व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फाटक बंद होने के बावजूद मृतक कानों में हैडफोन लगाकर फाटक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से व्यकित की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया उसे कई बार आवाज भी लगाई परन्तु कानों में हैडफोन लगे होने के कारण उसे आवाज नहीं सुनाई दी और ये हादसा हो गया।