जालंधर,(विशाल)-शनिवार सुबह अवतार नगर में स्थित अनिल करियाना स्टोर पर बीती रात चोरों ने धावा बोला और हजारों की नगदी सहित कीमती सामान व मोबाइल ले गए। वारदात सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में करियाना स्टोर मालिक अनिल कुमार ने बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने आए तो देखा दी ताले टूटे हुए हैं। उनका घर भी स्टोर के पिछले हिस्से में ही है। चोर अंदर से करीब 40 हजार की नकदी, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का कोई सुराग लग सके।