जालंधर,(संजय शर्मा \विशाल)- माडल हाउस में स्थित माता रानी चौक के पास हुए एक सड़क हादसे में पति संग बाइक पर जा रही महिला की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि बाइक सवार दंपती को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर है। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला की पहचान मलका चौक निवासी वंदना पत्नी मनोहर लाल के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपित ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए जा रहे हैं