जूते पहन कर माता रानी की फोटो के आगे जोत प्रज्वलित करने के मामले के संबंध में भगवान परशुराम सेवा संघ तथा शिवसेना हिंद के सदस्यों ने डीसीपी को सौंपा मांग पत्र

जालंधर, बीते कुछ दिन पहले सांसद चौधरी संतोख सिंह द्वारा किसी कार्यक्रम के आयोजन में जूते पहन कर माता रानी की फोटो के आगे जोत प्रज्वलित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज भगवान परशुराम सेवा संघ तथा शिवसेना हिंद के सदस्यों ने इकट्ठे होकर डीसीपी गुरमीत सिंह को एक मांग पत्र देते हुए मांग की है कि कार्यक्रम के आयोजकों तथा चौधरी संतोख सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज होना चाहिए। जिस पर डीसीपी गुरमीत सिंह ने 24 घंटे में मामला हल करने का विश्वास दिलाया। भगवान परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल देव जोशी ने कहा कि वह इस मामले में किसी तरह की कोई माफी या कोई भी अन्य कार्रवाई पर सहमत नहीं होंगे, उन्होंने कहा कि यह हिंदू देवी देवताओं का सरासर अपमान है तथा वह यह अपमान हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्जोशी ने आगे कहा कि अगर डीसीपी 24 घंटे में मामला दर्ज नहीं करते तो भगवान परशुराम सेवा संघ तथा शिवसेना हिंद बाकी हिंदू संगठनों को साथ लेकर शहर में धरना प्रदर्शन करेंगी तथा रोड जाम करेंगे जिसके लिए सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी वही शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष इशांत शर्मा ने कहा कि ऐसे उच्च पद पर पहुंचकर ऐसी नीच हरकत करना किसी जिम्मेदार नागरिक को शोभा नहीं देता, अगर सांसद चौधरी पर मामला दर्ज ना हुआ तो वह पूरे देश में इसके खिलाफ शिवसेना हिंद बाकी हिंदू संगठनों के साथ मिलकर अभियान चलाएगी धरना प्रदर्शन करेंगी, पुतले फुके जाएंगे तथा सांसद चौधरी के घर का घेराव करते हुए उसके किसी भी सदस्य को घर से बाहर नहीं आने दिया जाएगा जब तक सांसद चोधरी पर मामला दर्ज नहीं होता। इस अवसर पर भगवान परशुराम सेवा संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन कमल देव जोशी, शिवसेना हिंदू के राष्ट्रीय युवा प्रधान इशांत शर्मा, भगवान परशुराम सेवा संघ की राष्ट्रीय प्रधान श्रीमती नीलम कालिया, कृष्ण लाल शर्मा, सुमित कालिया, विशाल कालिया, मनीष शर्मा, डॉ विमल शर्मा, सन्नी शर्मा, दविंदर पाल शर्मा, अश्वनी शर्मा, निखिल त्रिपाठी, सोनू जोशी, अश्वनी जोशी, रवि प्रधान, भावना, लक्की सहगल, बंटी शर्मा, यशपाल शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *