जालंधर लौटे भारतीय हॉकी टीम कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह का जोरों-शोरो से स्वागत किया गया

जालंधर, (संजय शर्मा)-जालंधर लौटे भारतीय हॉकी टीम कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और वरुण शर्मा का जोरों-शोरो से स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियां और संस्थाएं मौजूद थी। जालंधर के बीएसएफ चौंक पर खिलाड़ियों को देखते ही ‘भारत माता की जय’ के नारें गूंज पड़े। टोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। वहां मौजूद जत्थेबंदियों सहित विधायक परगट सिंह,वार्ड 66 गोपाल नगर के कांग्रेसी नेता बब्बू सिडाना,पार्षद बलराज ठाकुर,महिंदर पाल काला,समीर मरवाहा,सुनील कुमार,रजनीश,साही सेठी,राजिंदर मिटठापुर ने भी उनका स्वागत किया। भारतीय हाकी खिलाड़ियों का अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर लोगों व हाकी प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं एयरपोर्ट से सीधा सभी खिलाड़ी श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने के लिए पहुंचे, जहां एस.जी.पी.सी. की तरफ से हाकी टीम को एक करोड़ का ईनाम दिया गया। खिलाड़ियों में कैप्टन मनप्रीत सिंह सहित अन्य पंजाब के हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह (निवासी गांव तिंमोवाल), दिलप्रीत सिंह निवासी बुताला, गुरजंद सिंह निवासी गांव खलिहरा, शमशेर सिंह (गांव अटारी) के अलावा जिला गुरदासपुर से संबंधित 2 खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह निवासी चाहल कलां के हार्द्धिक सिंह निवासी बटाला, जिला जालंधर से संबंधित मनदीप सिंह , वरुण कुमार और फरीदकोट निवासी रुपिंदरपाल सिंह और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *