किन्नौर में भीषण लैंडस्लाइड, यात्रियों से भरी बस समेत वाहन मलबे में दबे

शिमला, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को एक भीषण लैंडस्लाइड में एक बस और कई अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं। जिस बस के हादसे का शिकार होने की खबर है, उसमें 40 से 45 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। शुरुआती इनपुट्स के अनुसार, हादसा किन्नौर में रेकॉन्ग पियो-शिमला हाइवे पर हुआ है। किन्नौर के एसपी साजूराम राणा के मुताबिक, पुलिस को भाभा नगर थाना क्षेत्र के पास हाइवे पर लैंडस्लाइड की सूचना मिली है। इस घटना की जानकारी के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य पुलिस और होमगार्ड जवानों को यहां भेजा गया है। इसके अलावा राहत कार्यों के लिए विशेष टीमों को रवाना किया गया है। एसपी ने कहा है कि हादसे से जुड़ी और डिटेल्स मौके पर पहुंचने के बाद दी जा सकेंगी। हिमाचल में हुई इस घटना के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर दिल्ली तक के अफसर भी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि मलबे में कई वाहन दबे हैं। इसके अलावा जिस बस के मलबे में दबने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उसमें 40-45 यात्रियों के फंसे होने की बात कही गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *