जालंधर,(विशाल)- बस्ती पीर दाद में पढ़ते पन्नू विहार में हथियारों से लैस युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए प्रवासी दंपत्ति को बुरी तरह से पीट डाला।दंपत्ति को बचाने आए लोगों पर भी युवक भड़क उठे और उनको झापड़ जड़ दिए। वहीं यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। निजी फैक्ट्री के मालिक विशाल ने बताया कि उनके सामने रहते प्रवासी राजमिस्त्री और उसकी पत्नी को नशे में धुत होकर आए युवकों ने बेस बैट से पीटा जब वह उन दोनों को बचाने के लिए फैक्ट्री से बाहर आए तो युवकों ने उन पर भी हमला करते हुए बेस बैट मारा और अपशब्द बोले। उन्होंने बताया कि युवक उस इलाके के साथ लगते नजदीकी इलाके में रहते है।घटना की सूचना मिलते ही एसीपी वेस्ट पलविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोपी और प्रिंस नाम के युवक अपने साथियों समेत वहां आए और बिहार के रहने वाले प्रवासी दंपत्ति को पीटा फिर चले गए। कुछ देर बाद दोबारा आए और उन्होंने आसपास के घरों और फैक्ट्री पर ईटें बरसाना शुरू कर दिया। इन सभी युवकों की पहचान हो चुकी है