सरकारी कर्मचारियों ने मांगे पूरी न करने पर डीसी दफ्तर के बाहर फूंका सीएम व वित्त मंत्री का पुतला

जालंधर,(विशाल)-सरकारी कर्मचारियों की मांगें पूरी न करने के रोष स्वरूप मंगलवार को दुआ इंडक्शन कमेटी की तरफ से डीसी दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री पंजाब और पे कमीशन का पुतला जलाया गया। इस संबंध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखजीत सिंह और पीएसएमएसयू के प्रधान अमनदीप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में टाल मटोल कर रही है। पे कमीशन की मियाद में बार-बार केवल वादे ही किए जा रहे हैं। जिस कारण कर्मचारी में सरकार के प्रति काफी नाराजगी है।पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए बनाई कमेटी भी सरकार के इशारे पर चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया तो आने वाले समय में हो रहे छोटे प्रदर्शन बड़ा रूप ले सकते हैं। इस मौके पर प्यारा सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने पे कमीशन जल्द ही जारी न किया तो कर्मचारी 2022 में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी को टिकने नहीं देंगे।वहीं, प्रधान सुरजीत सिंह और कृपाल सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों के प्रति किए जा रहे व्यवहार को देखते हुए 27 अप्रैल 2021 को जालंधर में जोनल रैली निकाली जाएगी और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के झूठे वादों की पोटली भी सरकार के सामने खोली जाएगी। इस मौके पर तेजिंदर सिंह, संजीव कुमार, मनोहर लाल, पुष्पेंद्र कुमार, गणेश भगत, गुरमेल सिंह, सुभाष मोटू, नरेश कुमार, गुलजार मोहम्मद, हरभजन सिंह सोंधी के अलावा अन्य कई कर्मचारी भी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *