सेवा केंद्रों में जीरो पेंडेंसी वाला जिला बना जालंधर

जालंधर,(विशाल)-जालंधर फिर से जीरो पेंडेंसी वाला जिला बन गया है। इसके तहत जिले में चलाए जा रहे सेवा केंद्रों में इस समय किसी तरह की पेंडेंसी नहीं रही है। डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि स्टाफ की बेहतर परफारमेंस और समय पर काम निपटाने के चलते ही जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई है। समयबद्ध ढंग के साथ नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करके जिला प्रशासन ने मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि साल भर में जिले में कुल 212718 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें सभी को सेवाएं मुहैया करवा दी गई है। डीसी ने कहा कि वह निजी स्तर पर सेवा केंद्रों में जाकर जांच करते हैं। इसके अलावा इस संबंधी किसी भी तरह की शिकायत का निपटारा 24 घंटें में करना सुनिश्चित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *