जालंधर, शहर में लगातार चोरी की वारदातें की घटना बढ़ती ही जा रही है वहीं आज दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में लूट की वारदात ने सनसनी फैला दी पुलिस ने अपनी टीम के साथ मामले की पूरी छानबीन शुरू कर दी पुलिस ने जब रवि ज्वैलर के बेटे राजकुमार से सख्ती से पूछताछ की तो मामला खुला। पुलिस को दिए बयान में राज कुमार राजू ने बताया कि उसने पैसे के लिए लूट की कहानी रची थी। इसे लेकर राजकुमार ने माफी भी मांगी है।
मीडिया रिपोर्ट मुताबिक फिलहाल पुलिस इस संबंध में झूठी लूट की कहानी बताने वाले ज्वैलर के बेटे पर कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि इस झूठी कहानी से न केवल पुलिस परेशान हुई, बल्कि शहर के कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया था।