भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी-अपनी किस्मत

दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में भी फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए लोग हाथ में झंडा लिए दिखाई दिए थे.पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए इस मुकाबले में फिलिस्तीन का झंडा फहराने और उसके समर्थन में नारे लगाने के आरोप में 4 समर्थकों को हिरासत में लिया गया था. इस मामले पर कोलकाता पुलिस ने कहा था कि इन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. उनसे जानना था कि इन लोगों ने ऐसा क्यों किया?भारत-ऑस्ट्रेलिया के फाइन मुकाबले की अगर बात करें तो टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. शुभमन गिल, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाती दिखाई दी लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी संभाली हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *