जालंधर में कांग्रेस की मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार, थाली बजाकर किया प्रदर्शन

जालंधर,(विशाल)-देशभर में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के चलते देशभर में यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इसी के चलते आज जालंधर के संविधान चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के बाहर लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ धरना लगाया गया। जिसमें एमपी संतोख चौधरी, विधायक राजेंद्र बेरी ,युवा कांग्रेस नेता अगंद दत्ता और कई कांग्रेसी नुमाइंदे उपस्थित हुए। जिस दौरान थाली बजाकर मोदी सरकार को जगाया कि 7 साल होने के बावजूद भी लगातार आम जनता का महंगाई बढ़ने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बता दें कि आए दिन लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेसी नुमाइंदे मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। उनका कहना है कि पहले ही कोरोना महामारी के चलते आम जनता का बुरा हाल हुआ है तो वही लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *