कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता, 309 पेटी अवैध शराब सहित 1 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर, कमिश्नरेट पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए 309 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोगा के अंगतपूरा के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सोढ़ी के रूप में हुई है जिसकी उम्र 63 साल है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ 1 को सूचना मिली थी कि मोगा से अवैध शराब का कैंटर जालंधर की तरफ आ रहा है।पुलिस ने एक्साइज इंस्पेक्टर गौतम गोविंद बैंस की मौजूदगी में लम्मा पिंड चौक में नाका लगा दिया। जैसे ही तस्कर सोढी कैंटर लेकर आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। कैंटर की तलाशी ली तो उसमें से 309 पेटी अवैध शराब बरामद हो गई। इनमें 166 पेटी राजधानी व्हिस्की, 80 पेटी यूके नंबर वन, 28 पेटी रॉयल गोल्ड और 25 पेटी नैना शराब शामिल थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *