सुरक्षाबलों पर लश्कर के आतंकियों ने किया अटैक, 2 जवान शहीद, 2 नागरिकों की मौत

जम्मू, (R.aajtak.com)-कश्मीर के सोपोर के आरामपोरा में नाका पर आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया है। इस आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों की जान चली गई जबकि दो अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। हमले के बाद सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। कहा जा रहा है कि आतंकियो का बचना नामुमकिन है। सिक्योरिटी फोर्सेज़ की तलाशी मुहिम जारी है। आसपास के सभी नाके सील कर दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला किया था। हालांकि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *