जालंधर बारिश के बाद जलभराव हो गया

जालंधर, (विशाल)-बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश के बाद जलभराव हो गया है।करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के इंतजामों की पोल खोल दी। न्यू रेलवे रोड सहित शहर के कई निचले इलाकों गाँधी कैंप, राम नगर , दाना मंडी, आदि में घुटनों तक बारिश का पानी जमा हो गया है। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है जहा लोगे के घुटनों पानी भरने से गुजर रहे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दो पहिया वाहनों के साइलेंसर आदि में पानी चले जाने से गाड़ी बंद होने से उन्हें धक्के मारकर बाहर निकालना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *