जालंधर, सेंट्रल विधान सभा क्षेत्र की टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर के खिलाफ भाजपा नेता किशलल शर्मा ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया इस अवसर पर कूड़े के ढेर, टूटी सड़कें, गन्दा पानी ये है भगवंत मान सरकार की दो साल की असली कहानी के नारों से इलाका गूँज उठा। इस अवसर किसनलाल शर्मा ने कहा की दो सालों के दौरान गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू, महाराजा रंजीत सिंह एवेन्यू, गाँधी नगर, अमरीक नगर के इलाका निवासी टूटी सड़कें, गन्दा पानी, सीवरेज की समस्या, स्ट्रीट लाइट बंद से परेशान है और विधायक रमन अरोड़ा कहाँ कुम्भकर्ण की नींद सोये हुए है और कहा की पंजाब सरकार ने पंजाब का विकास नहीं विनाश कर ढाला है और जनता परेशान है और कहा की मोदी सरकार के द्वारा भेजा गया स्मार्ट सिटी के लिए करोड़ों का धन जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने में तो नहीं लगा लेकिन जिले के कुछ नेता और कुछ अधिकारीयों के घर स्मार्ट हो गए है अगर जनता जालंधर को स्मार्ट सिटी देखना चाहती है तो आनेवाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को वोट करे तभी जालंधर स्मार्ट सिटी बन सकता है क्योंकि पूरा भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की नीतियों के साथ इसलिए है जो कह रहे वो कर रहे है, और कहा की पंजाब वासी जान चुके है की पंजाब का विकास भाजपा ही कर सकती है इसलिए लोकसभा चुनावों का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है और जहाँ भाजपा ने लोकसभा 400 पार का नारा दिया है उसमे जालंधर का भी योगदान पड़ सके और उसमे भ्र्ष्टाचारों व नशा खोरी और स्मार्ट सिटी का धन खाने वाले नगर निगम अधिकारी और नेताओं की दुकानदार में ताला भाजपा लगा सके। इस अवसर पर हीरालाल, डॉ बुट्टा सिंह, चरणजीत चन्नी, विशाल, अजमेर सिंह, नवीन कुमार आदि भारी संख्या में पंजाब सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया।