जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भयानक बस हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 67 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को उधमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा उधमपुर के मानसर मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने बस पर से अचानक नियंत्रण खो दिया और यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है। जानकारी मिली है कि ये बस क्षमता से अधिक यात्रियों से भरकर सफर कर रही थी। लिहाजा बस ने संतुलन खोया और इसके पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 67 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बस मुंगरी खोर गली से उधमपुर शहर जा रही थी। बस जैसे ही क्रीमाची मानसर पहुंची, एक घुमावदार मोड़ से गुजरने के दौरान ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अधिकारियों ने बताया कि वाहन पलटकर 40 फुट नीचे जा गिरा। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 67 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में अधिकतर छात्र और ऑफिस जाने वाले यात्री हैं जिनकी हालत स्थिर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *