दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया शुरू के दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। उसके पास पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज को क्लीन स्वीप करने का मौका होगा। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम भी पलटवार करते हुए जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी। ऐसे में एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच एक जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *