चोरी कर भाग रहे व्यक्ति को लोगों ने दबोचा, साथी फरार

जालंधर,(विशाल)-शहर के सूर्या एंक्लेव एरिया में सोमवार एक चोर को काबू किया गया। आरोपित सामान चोरी करने बाद बाइक पर फरार होने की फिराक में था, लेकिन वहां मौजूद चौकीदार ने आसपास के लोगों की मदद से उसे दबोच लिया। उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच चोर को हिरासत में ले लिया है।सूर्या एनक्लेव डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश वर्मा बताया कि इलाके में यह पहली वारदात नहीं है। दो दिन पहले भी एक बुजुर्ग महिला चेन स्नैचिंग का शिकार हो चुकी है और अब सोमवार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक चोर पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि दो चोर मोटरसाइकिल लेकर आए थे और लगभग 200 किलो लोहे का समान लेकर फरार हो रहे थे। इसी दौरान एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में रह रहे चौकीदार और कालोनी निवासियों ने उसे भागकर पकड़ लिया। मोटरसाइकिल सवार एक चोर भाग निकला, लेकिन एक को पकड़ लिया गया है, उसे पुलिस को बुलाकर हिरासत में दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *