जालंधर,(विशाल)-पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के मुद्दे को लेकर एससी विद्यार्थी संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को लायलपुर खालसा कालेज के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाईवे पर भी जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन ने जिला प्रशासन की कालेज मुखियों के साथ मीटिग फिक्स करवाकर शांत किया। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार की मीटिग में उनके सभी मुद्दे हल नहीं हुए तो वे पक्के धरने लगाएंगे। संघर्ष मोर्चा व विद्यार्थी नेता दीपक बाली ने कहा कि कालेजों की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के नाम पर निरंतर विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है। अभी भी कई कालेजों की तरफ से डिग्रियां नहीं दी गई और फीसों की डिमांड की जा रही है। यही कारण है कि उन्होंने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। मंगलवार को एडीसी और कालेजों के प्रिसिपलों की मीटिग बुलाई गई है। उम्मीद है कि उसमें उनकी सभी परेशानियों का हल निकल आएगा