चेहरे की सुंदरता खराब करते हैं डार्क सर्कल्स, बचाव के लिए यूं रखें स्किन का ख्याल

स्किन केयर के लिए तमाम चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, हालांकि, इस दौरान कुछ एरिया को नजर अंदाज कर दिया जाता है, जिससे स्किन की परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसमें सबसे कॉमन डार्क सर्कल्स हैं। जी हां, स्किन केयर में अंडर आई का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आप डार्क सर्कल्स से बचना चाहते हैं तो आपको खास तरीके से अंडर आई का ख्याल रखना होगा।यहां आप जान सकते हैं कि किस तरह से अंडर आई का ख्याल रखा जा सकता है।

डार्क सर्कल्स से बचाव के लिए चेहरे पर जेड रोलर का इस्तेमाल करें। आंखों के नीचे इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन में मदद मिलती है। चेहरे पर थोड़ा सा मॉइश्चराइजर या फिर सीरम लगाएं और फिर रोलर को हल्के हाथों से चेहरे पर यूज करें।

स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने के बाद अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल जरीर करें। इसे रोजाना इस्तेमाल करने पर डार्क सर्कल नहीं होते, साथ ही अगर स्किन पर पहले से ही डार्क सर्कल हैं तो भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

डार्क सर्कल से निपटने के लिए अंडर आई मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्किन सेल्स को कुलिंग इफेक्ट देते हैं। इसकी मदद से पफीनेस भी कम होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *