जालंधर, पंजाब सरकार द्वारा लोगों को सरकारी सेवाएं उनके घरों के नज़दीक देने के उदेश्य से शुरू किए ‘ आप दी सरकार, आप दे द्वार’ प्रयास के अंतर्गत आज यहाँ एकता नगर चुगिट्टी में कैंप लगाया गया, जिसमें जालंधर सैंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा और डिप्टी कमिशनर डा. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों के मसले सुनकर उनके समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर दिशा- निर्देश दिए ।
विधायक रमन अरोड़ा ने कैंप दौरान आवेदकों को प्रदान की जा रही नागरिक सेवाओं का जायज़ा लेते कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पहलकदमी के अंतर्गत लगाए जा रहे यह कैंप गाँवों और शहरों के लोगों को एक ही छत नीचे अलग- अलग नागरिक सेवाएं प्रदान करने और उनकी समस्याओं का हल करने में बेहद लाभदायक साबित हो रहे है।
उन्होंने कहा कि इन कैंपों में अलग- अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहते है ताकि लोगों के मसलों का मौके पर ही निर्णय लेकर बनती कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से लोगों के समय और पैसे की बचत होने के साथ- साथ परेशानी भी कम हुई है।
विधायक ने लोगों को अपने रोज़ाना के प्रशासकीय कार्यों के लिए इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन द्वारा ‘ आप दी सरकार, आप दे द्वार’ के अंतर्गत ज़िले की अलग- अलग स्थानों पर कैंप लगा कर लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज के कैंप में राजस्व विभाग, नगर निगम जालंधर, श्रम, बाल विकास प्रोजैक्ट अधिकारी, ज़िला ख़ुराक और सिविल स्पलाईज़, सेवा केंद्र सहित अलग- अलग विभागों द्वारा अपने- अपने काउन्टर स्थापित किए गए थे, जहाँ संबंधित अधिकारियों द्वारा लोगों को सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनकी मुश्किलों की सुनवाई की गई। उन्होने कहा कि कैंप में प्राप्त आवेदनपत्र का पहल के आधार पर निपटारा यकीनी बनाया जाएगा। इस दौरान आवेदकों को अलग- अलग नागरिक सेवाओं के सर्टिफिकेट भी सौंपे गए।
इस मौके एस.डी.एम. जयइन्द्र सिंह, ज्वाईंट कमिशनर नगर निगम जालंधर पुनीत शर्मा और अलग- अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।