वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Paytm) और Zomato Ltd के बीच एक डील हुई है. पेटीएम ने अपने मूवी टिकटिंग कारोबार को 2,048 करोड़ रुपये कैश में जोमैटो को बेचने पर सहमति जताई है, ताकि वह अपने Payment और फाइनेंस सर्विसेज डिस्ट्रीब्यूशन पर ज्यादा फोकस करे. इस खबर के आने के बाद गुरुवार को जोमैटो के शेयर मामूली गिरावट पर थे, जबकि पेटीएम के शेयर उछाल पर थे और 577 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.