घोसी उपचुनाव में बीजेपी की हार से जुड़ा मुख्तार अंसारी का कनेक्शन!

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी (BJP) को जबरदस्त झटका लगा है. यूपी की घोसी उपचुनाव पर एनडीए (NDA) बनाम ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A) की लड़ाई में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भारी पड़ गए हैं, इंडिया गठबंधन में शामिल सपा के सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) 42,759 वोटों से हरा दिया है, जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. सुधाकर सिंह को 1,24,427 वोट मिले, जबकि दारा सिंह चौहान के खाते में 81,668 वोट आए. घोसी में सपा का पीडीए (PDA) फॉर्मूला काम कर गया, लेकिन इतनी बड़ी जीत के पीछे एक बड़ी वजह मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को भी माना जा रहा है. दरअसल दारा सिंह चौहान पिछले दिनों समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया. वहीं सपा ने सुधाकर सिंह को कैंडिडेट घोषित कर दिया. सपा ने सुधाकर सिंह के चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं की और पूरी ताकत के साथ ये चुनाव लड़ा, सपा नेता शिवपाल यादव कई दिनों तक यहां डेरा डाले रहे और पूरे चुनाव की रणनीति तैयार की. सपा को सभी जातियों का वोट मिला. मुस्लिम मतदाताओं ने सुधाकर सिंह के पक्ष में एकमुश्त होकर वोट दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *