‘घंटों तक बॉयफ्रेंड की लाश के नीचे छुपी रही…’, महिला ने बताया कैसे बची हमास से

इजरायल और हमास के बीच 29 दिन से युद्ध चल रहा है. दोनों देशों की तरफ से गोलीबारी, बमबाजी और रॉकेट-मिसाइलें छोड़ी जा रही हैं. शुरुआत में सबसे पहले हमास के लड़ाकों ने इजरायल के म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुए लोगों पर हमला किया था, जिसके बाद ये जंग शुरू हुई. इस फेस्ट में लगभग 260 लोग मारे गए थे. यहीं किसी तरह अपनी जान बचाने वाली 27 साल की मॉडल Noam Mazal Ben ने जो बताया वह डराने वाला है. नोआम ने बताया कि 7 अक्टूबर को वह अपने बॉयफ्रेंड डेविड नेमान के साथ म्यूजिक फेस्ट में इंज्वाय कर रही थी कि अचानक हमास का आतंकी हमला हुआ. उन्होंने संडे एक्सप्रेस को बताया कि जैसे ही गोलीबारी और अफरातफरी मची तो मैंने डेविड से कहा- यहां एक कंटेनर है इसमें छुप जाते हैं. हम छुप गए. तभी थोड़ी दूर पर आंतकियों ने ग्रेनेड फेंका. हम समझ चुके थे कि वहां सभी मारे गए हैं. फिर उन्होंने हमें घेर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *