गोपालगंज, बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में साधु यादव आरजेडी और बीजेपी का खेल बिगाड़ेंगे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद और लालू प्रसाद के साले साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश बसपा के कार्यालय सचिव गौतम खरवार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती ने पार्टी द्वारा गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। बता दें कि साल 2020 में हुए विधानसभा आम चुनाव में गोपालगंज से बसपा के टिकट पर लड़े साधु यादव लगभग 42,000 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।