कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के बर्थडे को खास बनाने उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन शो पर पहुंचे थे। शो का प्रोमो कई दिनों से लोगों में इंट्रेस्ट जगा रहा था। एपिसोड में अभिषेक होस्ट के रूप में नजर आए वहीं जया बच्चन हॉट सीट पर थीं। उन्होंने बिग बी की टांग खिंचाई की, कुछ इमोशनल पल साझा किए साथ ही अपने परिवार की कुछ परंपराएं भी बताईं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि अभिषेक और जया की अपीयरेंस सीक्रेट रखा गया था। इस बात का पता अमिताभ बच्चन को नहीं था। अभिषेक बच्चन ने तैयारी का बीटीएस वीडियो शेयर करके बताया था कि इस एपिसोड की काफी तैयारी की गई थी।