गुरु तेग बहादुर नगर में नए बनाया गया गुरु तेग बहादुर चौक जनता को समर्पित

जालंधर,(विशाल)-गुरु तेग बहादुर नगर में नए बनाया गया गुरु तेग बहादुर चौक जनता को समर्पित कर दिया गया है। मेयर जगदीश राजा ने विधायकों, पार्षद और इलाके के लोगों के साथ चौक का उद्घाटन किया। मेयर जगदीश राजा ने चौक के सुंदरीकरण के लिए पार्षद हरशरण कौर हैप्पी को क्रेडिट दिया है। उन्होंने कहा कि लैंडमार्क ग्रुप के एमडी बलजिंदर सिंह पप्पी अरोड़ा ने चौक को अपने खर्चा पर तैयार करवाया है।जिस तरह से पप्पी अरोड़ा ने शहर के लिए काम किया है उसी तरह दूसरे कारोबारियों के भी शहर के सुंदरीकरण के लिए आगे आना चाहिए। चौक पर साझीवालता का प्रतीक इक ओंकार विशेष आकर्षण का केंद्र है। पार्षद हरशरण कौर हैप्पी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका इस चौक को अच्छा बनाने का सपना था जो सच हो गया है। निगम कमिश्नर करनेश शर्मा, करण अरोड़ा, सुरिंदर सिंह भापा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *