जालंधर, (रोजाना आज तक )-गुरदुआरा श्री गुरु सिंह सभा कोट सदीक काला संघा रॉड बस्ती शेख की तरफ़ से गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया।जिसमे रागी सिंहो द्बारा शब्द कीर्तन किया गया।गुरु नानक देव महाराज जी की शिक्षाए और उनके उपदेश नाम जपो,किरत करो वंड छको का संदेश दिया गया।इस शुभ अवसर पर समाज सेवी सुभाष गोरिया,रंजीत शर्मा,सुखदयाल लाली,खरैती लाल भगत,राजीव वर्मा,सुरजीत भगत नतमस्तक हुए।सिंह सभा गुरदुआरा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख हरचरण सिंह,सेकेट्री चरनजीत सिंह,मास्टर सतनाम सिंह,बलविंदर सिंह बाजवा,दिलबाग सिंह,मोहन सिंह मोती ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया।कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर भी बांटा गया।