एनसीआर में भूकंप झटके महसूस किए

नई दिल्ली,(rozanaaajtak.com)- दिल्ली-एनसीआर में भूकंप (Earthquake in Delhi NCR) के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भारत के साथ ही नेपाल और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है. पिछले पांच घंटों में यह नेपाल में दूसरा भूकंप है. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है. दिल्ली के साथ ही नोएडा और गुरुग्राम में भी कई सेकेंड तक भीषण झटके महसूस किए गए. इसके कारण लोग उठ गए और कई लोग अपनी सोसायटी में बाहर निकल आए. फिलहाल भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. कंप के बाद कुछ लोगों ने NDTV के साथ अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया, “ऐसा लगा कि बेड को कोई बहुत तेज धक्‍का मार रहा है. इस दौरान घर के फैन और झूमर भी भूकंप के असर के कारण तेजी से हिलने लगे.” राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ट्वीट में बताया गया है, “8और 9 नवंबर की दरमियानी रात 1:57 बजे आए इस भूकंप का Magnitude 6.3 था और इसका असर भारत के अलावा नेपाल और चीन में भी देखा गया. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *