गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला गिरा मकान, 3 लोगों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में अमन गार्डन कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है और मलबा हटाकर दबे लोगों को निकाले का प्रयास किया जा रहा है.सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद 2 मंजिला मकान भराभराकर गिर गया, जिससे मकान में मौजूद महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए. घटना की सूचना मिलने पर थाना लोनी पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान से घायल अवस्था में 5 लोगों को निकाला, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *