जालंधर, ऋषि नगर में खाली मैदान में कूड़े के ढेर में भयंकर आग लगने की जानकारी मिल रही है । मिली जानकारी अनुसार घटना करीब 2 बजे की बताई जा रही है। वहीँ सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ थाना डिवीजन छह की पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से निकालने का प्रयास कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि यहां खाली ग्राउंड में कूड़े का सामान पड़ा था। वहीँ इसके अलावा आसपास कूड़ा इकट्ठा करने वाले लोगों की झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गई हैं। जानकारी अनुसार वहां घटनास्थल पर बार-बार धमाके हो रहे हैं। इसके आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद है। बड़ी बात है कि इस आग के धुएं को कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है।
आपको बता दे कि यहां आसपास बनी झुग्गी झोपड़ियों में सैकड़ों लोग रहते हैं। वहीँ भयंकर आग लगने पर यहां दहशत फैल गई और सभी इधर उधर भागने लगे ।