NEW DELHI : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका का डर बना हुआ है। इसी डर के बीच बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने देश में 2 से 18 साल के लिए कोवैक्सिन की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी गई है। सरकार की तरफ से इस वैक्सीन को लेकर जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएगी। बच्चों को कोवैक्सिन की दो डोज दी जाएगी। भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर कोवैक्सीन को बनाया है। वह भारतीय कोरोना टीका है। कोरोना वायरस के खिलाफ Covaxin क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी। बच्चों पर टीकाकरण की मंजूरी से पहले कोवैक्सीन को लंबे ट्रायल से गुजरना पड़ा था। भारत बायोटेक ने 18 से कम आयु के बच्चों पर तीन चरणों में ट्रायल पूरा किया था। सितंबर में दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया गया था। इसके बाद भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को मंजूरी दे दी गई है।