भारतीय टेलीविजन के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. सीजन 12 के शानदार टीआरपी के साथ आधिकारिक निर्माता नए सीजन के साथ अपने दर्शकों को फिर से अपने टेलीविजन सेट से जोड़े रखने के लिए तैयार हैं.
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, रोहित शेट्टी की मेजबानी वाला शो कलर्स टीवी पर जुलाई 2023 को प्रसारित होगा. दर्शक और उत्साहित प्रशंसक इसे कलर्स चैनल पर देख सकते हैं. हालांकि , आधिकारिक प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक ऑफिशयल तौर पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के प्रीमियर की तारीखों की घोषणा नहीं की है. खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 – तारीख और समय
रोहित शेट्टी के होस्ट की सही तारीख और समय का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का प्रीमियर जुलाई 2023 में कलर्स टीवी और वूट पर शुरू होगा.
खतरों के खिलाड़ी 13’ के कंटेस्टेंट्स
‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में कई दिग्गज सितारों के नाम सामने आ रहे हैं. इसमें बिग बॉस के शिव ठाकरे शालीन भनोट का नाम तो कंफर्म बताया जा रहा है. हालांकि, जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें उर्फी जावेद, सौंदर्या शर्मा, मुनव्वर फारूकी, प्रियंका चाहर चौधरी, दिशा परमार, नकुल मेहता, अर्चना गौतम, अवनीत कौर जैसे सितारे शामिल हैं. अभी तक कंफर्म लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इन सितारों को मेकर्स ने अप्रोच किया है.