MUMBAI : क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट सहित अन्य 8 आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने कहा कि मामले की अब विशेष एनडीपीएस कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें कि एनसीबी ने आज आर्यन खान सहित सभी आरोपियों कोर्ट में पेश कर 11 अक्टूबर तक उनकी हिरासत मांगी थी। कोर्ट में सतीश मानेशिंदे ने आर्यन का पक्ष रखा था। उन्होंने न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के कोर्ट के फैसले के बाद जमानत की अर्जी दाखिल की। जमानत याचिका पर कोर्ट ने कहा कि वो इसपर कल यानी शुक्रवार को सुबह 11 बजे सुनवाई करेंगे।