DUBAI – आईपीएल 2021 के एक मुकाबले के दौरान अनोखी घटना देखने को मिली। यह घटना प्यार के इजहार से जुड़ी है। दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैदान पर गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उन्हें अंगूठी भी पहनाई। सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच मैच के दौरान यह वाकया देखने को मिला। स्टेडियम में मौजूदा फैंस ने इस पल का आनंद भी लिया।
जैसे ही मैच खत्म हुआ दीपक चाहर सीधे दर्शकदीर्घा में पहुंचे, जहां उनकी गर्लफ्रेंड जया मौजूदा थीं। दीपक चाहर ने दर्शकों के सामने ही घुटने पर बैठकर अपने प्यार का इजहार किया। उनकी गर्लफ्रेंड ने भी तुरंत ‘हां’ करते हुए दीपक के प्यार को हरी झंडी दिखा दी। इसके बाद दोनों गले लगे और अंगूठी बदली। इस दौरान फैंस काफी खुश थे और तालियां बजा रहे थे। दीपक चाहर ने अपने इस खास पल को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। दीपक ने दो तस्वीरें डालते हुए कैप्शन दिया कि तस्वीर ही सबकुछ बयां कर रही है, आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।