रियाद, अयोध्या में प्रस्तावित मस्जिद की नींव मक्का के इमाम या इमाम-ए-हरम अब्दुल-रहमान अल-सुदैस के हाथों रखी जाएगी। इस मस्जिद को अयोध्या 25 किमी दूर धन्नीपुर गांव में किया जा रहा है। मस्जिद की जमीन को उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मुसलमानों को दिया था। अयोध्या में बनने वाली इस मस्जिद का नाम मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला होगा। मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष मुंबई स्थित भाजपा नेता हाजी अराफात शेख ने कहा कि अयोध्या में नई मस्जिद भारत में सबसे बड़ी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मस्जिद में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी, जो 21 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी होगी। ऐसे में जानें इमाम-ए-हरम अब्दुल-रहमान अल-सुदैस के बारे में, जो अयोध्या में मस्जिद की नींव रखेंगे।