कौन था गैंगस्टर अनिल दुजाना? टॉप मफियाओं की लिस्ट में शामिल था नाम, एनकाउंटर में ढेर

Dujana, यूपी एसटीएफ (UP STF) अपराधियों और माफियाओं पर कहर बनकर टूट रही है. असद अहमद के एनकाउंटर के बाद एसटीएफ को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. मेरठ में गैंगस्टर अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर हो गया है. अनिल दुजाना यूपी के टॉप माफियाओं की लिस्ट में शामिल था

बता दें कि गाजियाबाद के बादलपुर का रहने वाला अनिल दुजाना उर्फ अनिल नागर एनकाउंटर में मारा गया है. मेरठ में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अनिल दुजाना की मौत हुई. दुजाना पर यूपी समेत अन्य राज्यों में लगभग 50 हत्या, रंगदारी, फिरौती आदि के केस दर्ज हैं. ​​​​​​​बादलपुर का दुजाना गांव कभी कुख्यात सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से जाना जाता था
70 और 80 के दशक में सुंदर का दिल्ली-एनसीआर में खौफ था. उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को जान से मारने की धमकी दे दी थी. इसी दुजाना गांव का है अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना. पुलिस रिकॉर्ड में 2002 में गाजियाबाद के कवि नगर थाने में इसके खिलाफ हरबीर पहलवान की हत्या का पहला मुकदमा दर्ज हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *