कोविड : पंजाब सरकार सतर्क, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुलाई बैठक

CHANDIGARH : कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार की एडवाइजरी जारी होने के बाद पंजाब सरकार भी सतर्क हो गई है। इसी के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ दोपहर को बैठक बुलाई है। बैठक में कोविड को लेकर चर्चा की जाएगी।
इससे पहले बुधवार को पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी सिविल सर्जनों को आदेश जारी किया था। अब पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में कोविड का पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *