के.एम.वी. ने जागरूकता रैली निकाल इको फ्रेंडली दिवाली का फैलाया संदेश

 

जालंधर,(संजय शर्मा)-कन्या महा विद्यालय जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग, पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश एवं पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के द्वारा संयुक्त रूप से दिवाली के त्योहार के मद्देनज़र कॉलेज कैंपस से लेकर देवी तालाब मंदिर, जालंधर तक जागरूकता रैली का आयोजन करवाया गया. 200 से भी अधिक छात्राओं ने इस रैली में भाग लेते हुए अपने हाथों में पले कार्ड्स एवं पोस्टर्स पकड़ कर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के संबंध में आवाज़ बुलंद की. इसके साथ ही उन्होंने इको फ्रेंडली दिवाली का संदेश फैलाते हुए साफ-सुथरे पर्यावरण, धरती, पानी, हवा आदि की शुद्धता एवं गुणवत्ता को बढ़ाने हरियाली में बढ़ोतरी के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की भी अपील की. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा दिवेदी ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए पर्यावरण संरक्षण की ज़रूरत पर ज़ोर दिया एवं पटाखों से रहित दीए जलाकर दिवाली के त्योहार को मनाने के लिए प्रेरित करते हुए इस प्रयत्न के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं अध्यक्षा, अंग्रेज़ी विभाग और समूह टीम के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *