एच.एम.वी. में जश्न-ए-दीवाली का आयोजन

जालंधर,(संजय शर्मा)-हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के उत्साहवर्धक दिशा-निर्देशन अधीन स्किल एवं कॉस्मैटिक विभाग की ओर से जश्न-ए-दीवाली प्रदर्शनी कम सेल का आयोजन किया गया। जिसमें स्किल एवं कास्मैटिक विभाग की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न आकर्षित साज-सज्जा की वस्तुएं, हस्तनिर्मित दीए, वालहैंगिंग, पेटिंग्स, लाईटस इत्यादि के स्टाल लगाए गए जो विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। होम साइंस विभाग की ओर से फ्रूट चाट, गोलगप्पे, चॉकलेट इत्यादि खाद्य वस्तुएं भी लगाई गईं। कास्मैटिक विभाग की ओर से नेल आर्ट, मेहंदी इत्यादि के स्टाल भी लगाए गए। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप एडवोकेट विक्रांत राणा (स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी), लीगल विंग आम आदमी पार्टी, पंजाब उपस्थित रहे। समस्त आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनको अपनी सभ्यता व संस्कृति से भी अवगत करवाती हैं। उन्होंने प्राचार्या डॉ. अजय सरीन को आयोजन एवं छात्राओं को प्रतिभा हेतु प्रोत्साहित किया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सम्पूर्ण आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *