के.एम.वी. द्वारा अनुभूति प्रोग्राम सफलतापूर्वक आयोजित

जालंधर, पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ बॉटनी के द्वारा अनुभूति (स्टूडेंट-स्टूडेंट मेंटरिंग प्रोग्राम) का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया गया. ऑनलाइन आयोजित हुए इस प्रोग्राम में बी.एस.सी. (मेडिकल) सेमेस्टर तीसरा एवं पांचवा की छात्राओं ने बी.एस.सी. (मेडिकल) सेमेस्टर पहला की छात्राओं के साथ अपने शोध अनुभवों को सांझा किया. 55 से भी अधिक छात्राओं की शिरकत वाले इस प्रोग्राम में सभी छात्राओं को 7 टीमों में बांटा गया. प्रत्येक टीम की सीनियर छात्राओं के द्वारा अपनी जूनियर छात्राओं को बॉटनी के संबंधित विभिन्न विषयों जैसे:- एस्टेब्लिशमेंट ऑफ किचन गार्डन,
फोनोलॉजी ऑफ सिट्रस प्लांटस, नेचुरल एंड आर्टिफिशियल प्लांट प्रोपेगेशन, स्टडी ऑफ शेपस एंड कैनोपी ऑफ वेरियस प्लांट्स, आईडेंटिफिकेशन एंड कलेक्शन ऑफ एथनोमेडिकल प्लांट्स आदि के बारे में विस्तार सहित समझाते हुए उनके विभिन्न सवालों के जवाब भी सरल ढंग से प्रदान किए. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों का आयोजन जहां छात्राओं को
आत्मविश्वास से भरता है वहीं उनके लिए प्रेरणा स्रोत भी साबित होता है. इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं में शोध कार्यो के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इस सफल आयोजन के लिए समूह बॉटनी विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *