साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने इसी नए साल के मौके पर प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया था. अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में गोद भराई का जिक्र किया है. काजल ने गोद भराई की कुछ तस्वीरें खुद शेयर की हैं जिनमें वह पति गौतम किचलू और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में काजल का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है. वहीं, गौतम भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. काजल की दो और तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह रेड साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहने हुए काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. काजल की गोद भराई रस्म के दौरान की अन्य तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.