नई दिल्ली: इस साल मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली हरनाज संधू के चाहने वाले आज उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं. उन्होंने 21 साल बाद एक फिर से भारत को गर्व महसूस कराया है. सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया. ये पूरे भारत के लिए गर्व के पल थे. आज पूरा देश हरनाज पर नाज करता है. मिस यूनिवर्स का ताज सिर पर सजने के बाद हरनाज के चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी हो गई है, जो अब भी लगातार बढ़ती जा रही है. हरनाज भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.