के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा ऑनलाइन अंतर स्कूल प्रतियोगिता-करिज़मा 2022 का सफल आयोजन

 

जालंधर,(संजय शर्मा)-के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर द्वारा अंतर स्कूल प्रतियोगिता करिज़मा-2022 का सफल आयोजन करवाया गया. विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारते और उनमें मुकाबले की भावना पैदा करते हुए इस आयोजन में जालंधर तथा आसपास के क्षेत्रों के 27 स्कूलों से 470 से भी अधिक विद्यार्थियों ने पूरे जोश एवं उत्साह से भाग लिया. ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग , रंगोली, कविता उच्चारण , फोटोग्राफी, संस्कृत सुलेख, सुडोकू, नेट सैवी, सटिल लाइफ, मिरेकल्स ऑफ साइंस, कॉस्टयूम परेड, फोटोग्राफी, क्विज़, कुकिंग विदाउट फायर, न्यूज़ रीडिंग, लैंडस्केप पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं वाले इस आयोजन के दौरान श्री जसवीर कुमार, एडीशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, पुडा, जालंधर ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की. उनके साथ ही डॉ. सुषमा चावला, वाइस प्रेसिडेंट तथा डॉ. सतपाल गुप्ता, सदस्य, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी के द्वारा प्रोग्राम की अध्यक्षता की गई. साथ डॉ. सुरजीत लाल, सुप्रसिद्ध करियर काउंसलर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कराड़ी ने भी शिरकत की. इनके अलावा श्रीमती परवीन सेली, प्रिंसिपल, शिव ज्योति पब्लिक स्कूल तथा श्रीमती रमनदीप वाइस प्रिंसिपल, शिव देवी स्कूल ने समापन समारोह में शिरकत की. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने समूह अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन के दौरान कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने एवं संवारने के अलावा एक मंच प्रदान करती हैं वहीं साथ ही उनमें आत्मविश्वास पैदा करने में भी सहायक साबित होती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सहभागिता के लिए उत्साहित करने के साथ-साथ उनकी शख्सियत के विकास में भी मददगार साबित होते हैं. दिनभर चले विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं पर आधारित इस प्रोग्राम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर अपने जोश, जज्बे एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इन सभी प्रतियोगिताओं में संस्कृति के.एम.वी. को फर्स्ट रनर्सअप घोषित किया गया जबकि सेकंड रनर्सअप पुरस्कार के लिए डी.ए.वी. कॉलेजीएट स्कूल की टीम को चयनित किया गया. इसके साथ ही ओवरऑल ट्रॉफी के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्राप्त हुई परंतु मेज़बान संस्था होने के नाते उन्होंने यह ट्रॉफी स्वामी संत दास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रदान की.
सभी विजेता विद्यार्थियों को मुबारकबाद देते हुए मैडम प्रिंसिपल ने इस सफल आयोजन के लिए श्रीमती वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, के. एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल श्रीमती आनंद प्रभा तथा श्रीमती रजनी मरवाहा के साथ साथ समूह टीम द्वारा किए गए प्रयत्नों की सराहना की. डॉ. मधुमीत, श्रीमती परमिंदर, डॉ. नीरज मेनी, डॉ. गुरजोत आदि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *